Sunday, 16 October 2022

चाँदनी रात का अंधेरा


चाँदनी रात में साहिल पर खड़ी टूटी कश्ती
बस इतनी सी ही है मेरी हस्ती

दूर से रोशनी नसीब हो रही है,
सन्नाटों से लिपटी मेरी रूह रो रही है

हिलते पानी में हिल रहा है शरीर
खो चुका हूँ मैं खुद को, सो रहा है जमीर

अब आएगी एक लहर और डूबा देगी मुझे
यूँ ना उम्मीद होने की कुदरत सजा देगी मुझे

बर्फ ओढ़ें है आग, कुछ देर में मेरा दम निकलेगा
ये आखरी रात कटी तो पहला दिन निकलेगा

No comments:

Post a Comment